फिरोजाबाद: विवाहिता का फंदे पर लटका हुआ मिला शव

-मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फतेहाबाद आगरा के नगला बिलैया निवासी 22 वर्षीय सरिता पत्नी रामू का शव थाना मटसेना क्षेत्र के किशनदास पुरा स्थित ससुराल में कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। महिला का पति रामू खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं, मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जब तक मायका पक्ष के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तब तक ससुरालीजन मौके से फरार हो चुके थे।

सूचना पर पहुंची मटसेना पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उनकी बेटी को परेशान करने लगे थे। दहेज के लिए उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया, जिससे आत्महत्या प्रतीत हो। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2797