फिरोजाबाद: फरिहा में गिरी दीवार, महिला की मौत, 14 घायल

फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र में बुधवार को एक महिला की मौत पर शोक मनाने गईं कुछ महिलाओं पर मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में 15 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में हुए घायलों में अधिकांश महिलाएं मृतका की रिश्तेदार और गांव की रहने वाली हैं।

पूरी घटना थाना फरिहा क्षेत्र के गांव कमालपुर है। गांव के रहने वाले कमरुद्दीन के परिवार में महिला रेशमा की मौत हो गई थी। परिजनों ने डेड बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए एक दीवार के पास रखा था। पास में लगभग 15 से 20 महिलाएं बैठकर विलाप कर रहीं थीं। इसी बीच दीवार भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि दीवार जर्जर थी।

दीवार गिरने से उसके मलबे में 14 महिलाएं दब गईं। हादसे से गांव में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने खुद मलबा हटाना शुरू किया और मामले की जानकारी पुलिस, तहसील प्रशासन को दी। जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिलाओं को निकाला। घायलों को जिला अस्पताल के मेडिकल कालेज में भेजा गया है। हादसे में 14 महिलाएं घायल हुई हैं, जिनमें से पांच महिलाओं की हालत गंभीर है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्य विकास अधिकारी शत्रोघ्न वैश्य जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसा एक दीवार के गिरने से हुआ है। सीएमओ, पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में नारायणी देवी पत्नी सुल्तान सिंह, सूरजमुखी पत्नी मोहनलाल, पूनम देवी पत्नी नरेंद्र सिंह, रुक्मणि पत्नी मिलाप सिंह, शीला देवी पत्नी ओम प्रकाश, रुकमा देवी पत्नी राकेश, ज्ञान श्री पत्नी नाहर सिंह, कमला देवी पत्नी डोरीलाल, मीना देवी पत्नी बूटी सिंह, उर्मिला देवी पत्नी अतर सिंह, मेहराज बेगम पत्नी कमरुद्दीन, विमला देवी पत्नी लल्लू सिंह, कांता पत्नी जिमीपाल, मेराज पत्नी कमरुद्दीन घायल हुई हैं।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789