फिरोजाबाद: पृथ्वीपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम

-दो बच्चों की मां थी मृतक, पति करता है चूड़ी फैक्ट्री में काम

फिरोजाबाद। चूड़ी फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की पत्नी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मौत का कारण जानने में जुटी है।

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के पृथ्वीपुर रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त संगीता पत्नी अनिल कुमार के रूप में की। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं जबकि उसका मायका थाना मक्खनपुर के बरियार मऊ में है। घटना की सूचना पर महिला के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि यह जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है कि यह आत्महत्या है या महज एक घटना। इसकी जानकारी के लिए परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789