फिरोजाबाद: सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है।

थाना जसराना क्षेत्र के गांव सिहोड़ा निवासी 40 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र पान सिंह लेंटर डालने का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि वह घर से खाद लाने के लिए बाइक से निकले थे। उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। बताया जाता है घिरोर रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप वह बाइक पर खड़े हुए थे। तभी तेज रफ्तार आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए परिजनों को बताया।

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के दो बच्चे जिनमें एक बेटा और एक बेटी हैं। वह लेंटर डालने का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2797