सिरसागंज: पौधे लगाकर उनकी संतान की तरह करें देखभाल

सिरसागंज। जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में आइडियल पब्लिक स्कूल, करहल रोड सिरसागंज में प्रधानाचार्या डॉ अंजली पोरवाल और जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि पौधों को लगाने के साथ उनका संरक्षण भी करना है। पौधों की देखभाल संतान की तरह करके ग्लोबल वार्मिंग जैसी विश्वव्यापी समस्या से निजात मिल सकती हैं।

उन्होंने बच्चों को समझाया कि अत्यधिक प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है। जिसके संतुलन के लिए प्रकृति को संरक्षित करने के लिए पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी आवश्यक है। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग समस्त विश्व के लिए अत्यंत घातक समस्या है। जिससे बचाव के लिए पौधारोपण एवं उनका संरक्षण ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने आम जनमानस से आह्वान किया कि आओ पर्यावरण बचाएं, सभी के जीवन को बेहतर बनाएं।

इस अवसर दीक्षा बघेल, वर्षा जादौन, आभा तोमर, देविका सिंह, काजल यादव, अनुष्का जादौन, ऋषभ यादव, शौर्य सिंह, गोविंद जादौन, रितिक प्रताप सिंह, कुबेर ने पौधे संरक्षित करने का संकल्प भी लिया।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1351