फिरोजाबाद: दूषित पानी पीने से छारबाग में डायरिया ने पसारे पैर, कई बीमार

-मौके पर पहुंचे सदर विधायक मनीष असीजा व सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी

फिरोजाबाद। नगर के यमुना रोड स्थित छारबाग में बुधवार की प्रातः अचानक डायरिया रोग फैल गया। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सदर विधायक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पीड़ित रोगियों का टीम द्वारा उपचार शुरू कराया। गंभीर रूप से बीमार करीब 17 रोगियों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। रोगियों में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

छारबाग में बुधवार की प्रात है अनेकों लोगों को पेट में दर्द उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया। अनेकों घरों में रोगियों की चार पाईयां विछ गइर्, इधर कुछ लोगों को जब यह पता चला कि लोग डायरिया के शिकार हो गए हैं तो उन्होंने कई लोगों को सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। तत्पश्चात स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपनी टीम सहित वहां पहुंच गए। इधर जानकारी मिलते ही सदर विधायक मनीष असीजा भी पहुंच गए और लोगों से बीमारी फैलने के बारे में जानकारी हासिल की।

छारबाग के बाशिंदों का कहना है क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जिसकी शिकायत नगर निगम और उससे संबंधित जलकलसी का परिणाम है कि लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं और डायरिया जैसे रोग के शिकार हो रहे है। सीएमओ ने रोगियों से बात की और कुछ लोगों का विभाग के अधिकारियों से भी की गई। परंतु उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया इ उपचार शुरू कराया जो लोग अधिक बीमार थे सरकारी एंबुलेंस द्वारा सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवा दिया गया। भर्ती कर उनका उपचार जारी है। भर्ती रोगियों में महिलाएं-पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती रोगियों के नाम 16 वर्षीय रिचा, 10 वर्षीय प्राची, 44 वर्षीय पुष्पा देवी, 14 वर्षीय अमन, 40 वर्षीय सविता देवी, 13 वर्षीय प्रिया, 24 वर्षीय सुमन, 27 वर्षीय ललिता, 2 वर्षीय प्रिंस, 9 वर्षीय आदित्य, 35 वर्षीय ममता, 22 वर्षीय अनीता, 15 वर्षीय किशन, एक वर्षीय लव कुश, 24 वर्षीय सुनीता, 16 वर्षीय सौरभ, 50 वर्षीय चंद्रवती है। इधर क्षेत्र की जनता में निगम की महापौर नूतन राठौर और निगम के अधिकारी और जलकल विभाग के अधिकारियों के मौके पर ना पहुंचने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि महापौर और निगम के अधिकारी क्षेत्र में आना तो दूर, सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती लोगों को देखने तक नहीं आए।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2476