टूंडला: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह में पर्यटन मंत्री ने की शिरकत



-पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने बूथ अध्यक्षों का किया सम्मान

टूंडला। बुधवार को भारतमाता चौक स्टेशन रोड स्थित,भारतीय जनता पार्टी नगर कैंप कार्यालय पर नगर का बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह एवं संवाद का कार्यक्रम नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह व भाजपा फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने नगर के सभी बूथ अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। पर्यटन मंत्री ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं नगर के सभी ज्येष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जिस प्रकार से आज टूंडला नगर में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष की भूमिका में आकर संगठन के कार्य को गति देने का कार्य कर रहे हैं वहां संगठन स्वतः ही ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। पर्यटन मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

कार्यक्रम का समापन भाजपा फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। समापन भाषण में जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में आए हुए सभी कार्यकताओं का धन्यवाद कर आभार प्रगट किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र, जिलाउपाध्यक्ष हनुमंत बघेल, टूंडला नगर प्रभारी योगेंद्र सिंह चौहान, पचोखरा मंडल प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, नारखी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुशील चक, नीलम दिवाकर, अवधेश पालीवाल, सचिन जैन, सुनील पाठक, एडवोकेट रितेश नंदवंशी व संगठन के अन्य कई कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Share your love
ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter