फिरोजाबाद: भ्रष्टाचार के विरोध में दो भाजपा पार्षदों ने कराया मुंडन
-राजनीति का अखाड़ा बना है नगर निगम
फिरोजाबाद। नगर निगम राजनीति का अखाड़ा बनता चला जा रहा है। पार्षदों, कर्मचारियों में विवाद बढता जा रहा है। शनिवार को भाजपा के दो पार्षदों ने निगम में सिर का मुडंन कराकर विरोध प्रदर्शित किया है। कर्मचारी भी पीछे नही है। वह लामबंद होकर लडाई लड़ने को तैयार है। महापौर, नगर आयुक्त ने चुप्पी साध ली है।
नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार केे विरोध में भाजपा पार्षद व कर्मचारी आमने सामने हो गए है। पार्षदों का आरोप है कि उनके क्षेत्र की जनता के कार्य नहीं हो रहे है। कर्मचारी मनमाने ढंग से कार्य कर रहे है। अधिकारी बात सुनने को तैयार नहीं है। भाजपा पार्षद मुनेन्द्र यादव, पार्षद पति पंकज यादव शनिवार को नगर निगम पहुंचे। उन्होने जनता के कार्य को लेकर कर्मचारियों से वार्ता की। कर्मचारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।
इसी बात को पार्षद मुनेन्द्र यादव, पार्षद पति पंकज यादव ने अपने सिर का मुडंन करा लिया। दो पार्षदों के मुडंन कराने से नगर निगम में हडकंप मच गया। भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि कर्मचारी उनकी बात नहीं सुन रहे है और जनता की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। फिलहाल नगर निगम राजीनीति का अखाड़ा बना हुआ है।
-भाजपा पार्षद को पड़ा दिल का दौरा, आगरा में भर्ती
फिरोजाबाद। पिछले दिनों नगर निगम में भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा पार्षद नरेश शर्मा नीटू ने मुडंन कराया था। इसी दौरान कर्मचारियों से कहा सुनी हुई थी। जिससे आहत भाजपा पार्षद को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें आकाश हाॅस्पीटल आगरा में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।