Skip to content

फिरोजाबाद: टेबलेट पाकर छात्राओं के खिले चेहरे

-दाऊदयाल शिक्षण संस्थान में छात्राओं को बांटे गये टेबलेट

फिरोजाबाद। दाऊदयाल शिक्षण संस्थान की अध्यक्षा माला रस्तोगी के निर्देशन में इंटरमीडिएट काॅलेज की कक्षा एक से आठ तक की 300 जरूरतमंद छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माॅ शारदे की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीपप्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम में दिल्ली की अंतर्राष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब के अध्यक्ष अरुण गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार जैन के सौजन्य से इंटर कॉलेज की अध्ययनरत कक्षा 6 से 8 तक की निर्धन एवं जरूरतमंद तीन सौ छात्राओं को टेबलेट प्रदान किये। टेबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी झलक उठी।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेनू वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दाऊदयाल शिक्षण संस्थान शहर का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। जहां समय-समय पर छात्राओं की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनके बौद्धिक एवं शैक्षिक स्तर के उत्थान हेतु कालेज प्रशासन सदैव तत्पर रहता है। इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अंजुमा रियाज ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में यह कार्यक्रम कोरोना काल से ही नियमित रूप से संचालित है। तथा यहां वर्तमान में दो स्मार्ट क्लासेज की भी व्यवस्था की गई है।

रोटरी क्लब के वर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने एवं आधुनिक शिक्षा तकनीकी में छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए स्मार्ट क्लासेज द्वारा शिक्षण-प्रशिक्षण की प्रक्रिया वर्तमान समय की मांग है। इस दिशा में हमारे प्रयास सार्थक होंगे। ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने नारी शिक्षा पर अपने उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत किए। सीडीओ दीक्षा जैन ने नारी सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार प्रकट किये। डा. निशा अग्रवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन निहारिका यादव एवं हिमानी यादव ने किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव अशोक टेकर, राजीव रंजन, प्रमोद चोपड़ा, सुरेंद्र गुप्ता, आलोक जैन, अशोक वर्मा, सारिका यादव, उद्योगपति प्रदीप गुप्ता, प्रदीप मित्तल, आशीष अग्रवाल, विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ, समिति के सदस्य पूनम गुप्ता, डा. विजय शर्मा, पूर्व प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता, डा. इन्द्रारानी, डा. विनीता यादव, डा. प्रेमलता, डा. निशा अग्रवाल, डा. पंकज मिश्रा, अमित अग्रवाल, समीर शर्मा, मयंक शर्मा के अलावा कार्यालय अधीक्षक शब्बीर उमर, कोर्डिनेटर रोजी फहीम, डा. छाया बाजपेई, डा. ज्योति अग्रवाल, डा. शमाबी, डा. निधि गुप्ता, डा. अंजु गोयल, डा. नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डा. गरिमा सिंह, अमित अग्रवाल, सौरभ शर्मा एवं प्रगति दुबे सहित समस्त दाऊ दयाल परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *