शिकोहाबाद: शिक्षक एवं कर्मचारी किये गये सम्मानित

शिकोहाबाद। सत्र के अंतिम दिवस 20 मई को विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यापक प्रेम स्वरूप पारस ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद सभी शिक्षक और कर्मचारियों ने उपस्थित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रबंध समिति के प्रबंधक विनय कुमार पालीवाल और उपाध्यक्ष विपिन कुमार पालीवाल ने सभी शिक्षक कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

विद्यालय के शिक्षक राजीव शर्मा, रनवीर सिंह, अजय कुमार पालीवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की विद्यालय में प्रथम बार इस प्रकार का कार्यक्रम हुआ है। यह हमारे लिए बड़े हर्ष और गौरव की बात है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि मिश्रा ने सभी का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए विद्यालय के शैक्षिक स्तर को उच्चतम शिखर तक पहुंचाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अंत में विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विपिन कुमार पालीवाल द्वारा विद्यालय में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक विनय कुमार पालीवाल ने सभी शिक्षक, लिपिक तथा कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी को बधाई दी। संचालन एनसीसी प्रभारी डॉ. अजब सिंह यादव ने किया।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 712