Skip to content

फिरोजाबाद: महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन के प्रति जताया भरोसा

-परिवार नियोजन में बना लाभकारी अंतरा इंजेक्शन

फिरोजाबाद। जनपद में परिवार नियोजन का अस्थाई गर्भनिरोधक साधन अंतरा इंजेक्शन महिलाओं की पसंद बना हुआ है। काफी संख्या में महिलाओं ने भरोसा कर अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए अंतरा इंजेक्शन को अपनाया है।

सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह का कहना है कि जनपद में बढ़ती जागरूकता के चलते महिलाओं ने परिवार को खुशहाल बनाने तथा नियोजित करने के लिए काफी संख्या में अस्थाई गर्भनिरोधक साधन अंतरा इंजेक्शन को अपनाया है। स्वास्थ्यकर्मी आशा और एएनएम लोगों को क्षेत्र में गर्भनिरोधक के साधनों के प्रति जागरूक कर रही हैं।

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ बृजमोहन ने बताया कि गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन परिवार नियोजन में एक बेहतर उपाय है और यह काफी कारगर साबित हो रहा है। इस इंजेक्शन का असर तीन माह तक रहता है। इसका प्रयोग तीन माह बाद करना चाहिए। जब भी महिला मां बनना चाहे तो अंतरा का प्रयोग बंद कर देना चाहिए।

परिवार नियोजन योजना के जिला लॉजिस्टिक मैनेजर अरविंद ने बताया कि वर्ष 2021-22 में 13211 महिलाओं नें अंतरा अपनाई। वही और वर्ष 2022-23 में अब तक 22606 अंतरा इंजेक्शन को महिलाओं ने अपनाया है। उन्होंने बताया कि टूंडला ब्लॉक क्षेत्र के नारखी, इमलिया, नगला तल्लू, सिरोलिया तथा आसपास के गांव में ही अप्रैल 2022 से मार्च 23 तक जनपद में सबसे ज्यादा महिलाओं ने 4611 अंतरा इंजेक्शन का इस्तेमाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *