फिरोजाबाद: परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष बने शोभित

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा की एक बैठक रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से परशुराम शोभायात्रा का अध्यक्ष पंडित शोभित भारद्वाज को चुना गया।

जिला ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परशुराम शोभायात्रा का अध्यक्ष पंडित शोभित भारद्वाज को बनाया गया। वहीं संयोजक पंडित पवन उपाध्याय एवं सहसंयोजक पंडित महेंद्र द्विवेदी को चुना गया। सभी जिला ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी तथा विप्र बंधुओं द्वारा माला पहनाकर शोभायात्रा के अध्यक्ष, संयोजक तथा सहसंयोजक का अभिवादन किया।

इस दौरान मुख्य संरक्षक पंडित रविंद्र लाल तिवारी, महिला की अध्यक्षा शीलमणी मानसिंह शर्मा, संरक्षक पंडित सुतीक्षण शर्मा, पंडित प्रभाकर शर्मा, मनोज भटेले, पंकज दुबे (एडवोकेट), कौशल किशोर उपाध्याय, राकेश राजोरिया, अंकित तैलंग, मनोज शुक्ला, बसंत शर्मा, भरत तिवारी, विष्णु उपाध्याय, विवेक तिवारी, अभय पंडित, सम्मान शर्मा यशू, अंकित उपाध्याय, अंलप शर्मा, प्रतीक पचोरी, ईशान कटारा, अमित पाराशर, ओम शर्मा, दीपक सारस्वत आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

Related News

- Advertisement -