शिकोहाबाद: डीएम ने रैनबसेरों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश



शिकोहाबाद। जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र स्थित बस स्टैंड पर रेन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गरीब एवं असहाय लोगों को 20 कम्बल वितरित किए। वहां पर अलाव भी जलता हुआ पाया। रैन बसेरों की स्थिति भी ठीक पाई गई। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए की सर्दी के अधिक होने के कारण गरीब और असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए जाएं। रैन बसेरे में हीटर एवं रजाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चैराहों पर अलाव जलाए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी अगर किसी ने भी लापरवाही की तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ अपर जिलाधिकारी (विरा) विशु राजा, उप जिलाधिकारी अंकित कुमार वर्मा और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। उधर व्यपार मंडल के पदाधिकारियों ने संयुक्त चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों को कंबल वितरित किये। इस दौरान राजेश गुप्ता, मुकेश गौड व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter