फिरोजाबाद: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डाॅ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में किये गये कार्यो को जनता को कराया अवगत

फिरोजाबाद। प्रदेश नेतृत्व के आवाहान पर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने आसफाबाद स्थित सार्वजनिक स्थल पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके 10 वर्षों के प्रधानमंत्री काल मे कराएं गए कार्यो को जनता को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पूरी दुनिया में जब मंदी का दौर चल रहा था और लोगों के रोजगार छूट रहे थे। उस समय डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भारत की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया। आज अगर हमारा देश प्रगति के रास्ते पर चल रहा है तो उसका श्रेय डॉक्टर मनमोहन सिंह को जाता है। हम सभी कांग्रेसीजन डॉ मनमोहन सिंह द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों को जनमानस तक पहुंचाएंगे और उनको योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलायेंगे। यही डॉ मनमोहन सिंह को हम सभी कांग्रेसजनों की सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।

बैठक में मनोज भटेले सदस्य पीसीसी, जिला सचिव मानसिंह दिवाकर, ब्लॉक अध्यक्ष नारखी धीरेंद्र सिंह जुरैल, विकास दिवाकर, रमेश चंद्र, प्रेमचंद, किशनपाल, ठाकुरदास, विनोद कुमार, विजय सिंह, रामबरन, महाराज सिंह, विद्याराम, भारत सिंह, राकेश प्रजापति, आशीष प्रजापति, जागरण सिंह दिवाकर, मनवीर सिंह, विजय सिंह दिवाकर, नेपाल सिंह सविता, गौरव चक, शेखर चक, शंभू दिवाकर, छोटेलाल सविता, दिनेश चंद यादव, नवनीत चक, चंद्रपाल दिवाकर, वीरेश दिवाकर, धर्मेंद्र चक, सतीश दिवाकर,सोनू दिवाकर आदि लोग उपस्थित थे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!