शिकोहाबाद: संदिग्ध अवस्था में महिला का शव फंदे पर लटका मिला, पोस्टमार्टम को भेजा

शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला मीरखलील में किराये के मकान में रह रही एक महिला का शव सोमवार सायं पांच बजे के करीब कमरे में पंखे पर साड़ी के फंदे पर लटका मिला। महिला का शव लटके होने की जानकारी होते ही मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

नीलू (22) पत्नी अतुल निवासी कवारी थाना बाह जिला आगरा हाल निवासी मीर खलील में राकेश शर्मा के मकान में दूसरी मंजिल पर किराये पर विगत एक साल से किराये पर अपने बच्चे नकुल के साथ रह रही थी। मृतका का पति अतुल अपने गांव कवारी में परचून की दुकान करता है। सप्ताह-15 दिन में वह यहां आता जाता रहता था।

सोमवार शाम पांच बजे मृतका की ननद घर पहुंची और उसने देखा तो उसकी भाभी फंदे पर साड़ी की सहायता से लटकी हुई थी। उसका एक साल का बेटा वहीं जमीन पर खेल रहा था। घटना की जानकारी मृतका की रिस्ते में लगने वाली ननद ने दी है। मृतका के बच्चे को भी वहीं संभाले हुए थी।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला है। शव पोस्टमाटर्म को भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814