फिरोजाबाद: भाजपा कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझे यह सम्मान दिया गया है। जिसके लिए में पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूॅ। साथ ही पार्टी के हर छोटे और बड़े कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय रहकर कार्य करूंगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य करूंगा।

इस दौरान जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालो में सुरेंद्र सावन झा, विकास पालीवाल, गोपाल कृष्ण सिंह, प्रभज्जन जैन, सतेन्द्र भारद्वाज, महेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558