शिकोहाबाद: ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक में हुई आमने-सामने की भिड़ंत, एक घायल

शिकोहाबाद। हाईवे पर सोमवार सुबह गलत दिशा में जा रहे सीमेंट से भरे ट्रैक्टर की सामने से आ रहे ट्रक की भिडंत हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मैनपुरी के गांव अंजनी निवासी 26 वर्षीय विपिन पुत्र बृजेश कुमार शिकोहाबाद से आरोंज की तरफ गलत दिशा में ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर जा रहा था। ट्रॉली में सीमेंट की बोरियां भरी हुई थी। इसी बीच आगरा की तरफ से आ रहे एक ट्रक से ट्रैक्टर. ट्राली की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में तैनात ईमोओ ने उसे चिकित्सीय उपचार देकर उसकी हालत नाजुक मानते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह साढ़े पांच बजे के करीब की है। जहां एक सीमेंट से भरे ट्रैक्टर को उसका चालक गलत दिशा में हाईवे पर लेकर जा रहा था। उधर आगरा की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। दोनो वाहनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई है। जिसमे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया।

वहीं बाइक सवार ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार और बुजुर्ग दोनों घायल हो गये। जिसमें 23 वर्षीय दीपू पुत्र रामप्रवेश निवासी बबाइन खैरगढ़ और 68 वर्षीय रामदाश पुत्र रामरतन निवासी करैहरा सिरसागंज घायल हो गये।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814