फिरोजाबाद: स्वामी प्रसाद मौर्य हैं सिरफिरे, उनकी मति भंग हो गई है-ठा. जयवीर सिंह

फिरोजाबाद। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को सिरफिरा बताया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य की मति भंग हो गई है, इसीलिए वह सनातन को गालियां दे रहे हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को एक निजी काम से शिकोहाबाद तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। पत्रकारों ने जब जब उनसे पूछा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू धर्म को टारगेट कर रहे हैं और हिंदू धर्म को धोखा बता रहे हैं। इस पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है ? इस प्रश्न का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य की मति भंग हो गयी है, इसलिए वह ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। वह स्वामी प्रसाद जैसे सिरफिरे व्यक्ति के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।

आपको बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले कुछ समय से विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में है। भाजपा छोड़कर सपा ने शामिल होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी चैपाई को लेकर टिप्पणी की थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने माता लक्ष्मी को लेकर भी टिप्पणी की थी और अब उन्होंने हिन्दू धर्म को धोखा बताया है। उनके इन्हीं बयानों को लेकर जयवीर सिंह ने उन्हें सिरफिरा बताया है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558