फिरोजाबाद: हिस्ट्रीशीटर बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़

-पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ आरोपी, अस्पताल में कराया भर्ती
-आरोपी पर तीन थानों में दर्ज हैं नौ मुकदमे

फिरोजाबाद। विभिन्न थानों के हिस्ट्रीशीटर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस समेत बाइक भी बरामद हुई है।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार तड़के थाना उत्तर पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप दीक्षित पुलिस टीम के साथ नगला पान सहाय के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर आए अज्ञात युवक को रोकने के लिए हाथ दिया गया। बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश जमीन पर गिर गया। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ संजू उर्फ सैमसंग यादव बताया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 17 जनवरी को महिला राखी द्वारा उसके पति के साथ गाली गलौज, मारपीट और फायरिंग करने की रिपोर्ट थाना उत्तर में दर्ज कराई गई थी। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी के विरुद्ध थाना उत्तर के अलावा थाना नारखी, थाना पचोखरा में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। टीम में इंस्पेक्टर के अलावा एसएसआई महावीर सिंह, उप निरीक्षक जतिनपाल, भगत सिंह, अर्जुन राठी, अनि छोंकर, आशीष आदि शामिल रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558