फिरोजाबाद: नारी शक्ति के सम्मान को बढ़ाने का काम कर रही केंद्र सरकार-उदय प्रताप सिंह

फिरोजाबाद। नगर निगम के जीवाराम हाॅल में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

शनिवार को पं. दीनदयाल अंत्योदय योजना एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का सम्मान और उनकी शक्ति को बढ़ाने का काम किया है। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि नारी शक्ति को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो योजनाएं प्रारम्भ की है, वह सराहनीय है।

महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने नारी शक्ति के लिए चलाई जा रही उज्ज्वला गैस योजना, राशन वितरण योजना, शाक्ति वंदन अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना स्वच्छता एवं सफाई के क्षेत्र में भारत का विश्व गुरू बनाने का है। महानगर संयोजक आनंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम यादव ने किया।

इस दौरान डीडीओ महेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, प्रो. निधि गुप्ता, पूर्व पार्षद राम खिलाड़ी बाल्मीकि, एडीओ जितेन्द्र यादव, केके गांधी, डूडा विभाग के शहरी मिशन प्रबंधक मनोज सिंह, विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ, सपना जोशी, विवेक कनौजिया, आकांक्षा पटेल, विवेक पाठक, अंजना सक्सेना मौजूद रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558