शिकोहाबाद। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व सांसद अक्षय यादव ने शिवम यादव को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। शिवम के सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके सर्मथकों ने उनका स्वगात किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद शिवम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवानों व किसानों की पार्टी है। सपा जब भी सत्ता में आई है, हमेशा नौजवान,किसान,सोशितों के लिए काम किया है। फिर चाहे छात्रों को लैपटॉप वितरण हो, बालिकाओं को साईकल वितरण, मुफ्त सिचाई हो या फिर रोजगार देने का मुद्दा हो। भाजपा सरकार में नौजवान पीड़ित है। बेरोजगारी चरम पर है। नौकरियाँ निकलती भी हैं तो एग्जाम होने से पहले पेपर आउट हो जाता है। इससे पूर्व समर्थकों एवं सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पुष्प माला और साफा बांध कर स्वागत किया।