शिकोहाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य द्वारा सीए अवधेश पाठक को विधान सभा शिकोहाबाद का संयोजक बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित, गोपाल शर्मा, अतुल अग्रवाल, रिंकू शर्मा, सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।