-सपा प्रत्याशी ने टूंडला विधानसभा में किया जनसंपर्क, इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की अपील
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय यादव ने टूंडला विधानसभा के गांव शंकरपुर, जरौली कला, नगला हंसी, नगला हरीशचंद्र, नागऊ, अकबरपुर, जारौली खुर्द, उलाऊ, सलेमपुर नगला खार, उसायनी, ठार प्रीतम, नगला चिरौजी आदि दर्जनों गावों में जनसंपर्क कर वोट मांगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकासर ने हवाई अड्डे, रेलवे, बंदरगाह अपने बड़े-बड़े मित्र को बेच दिए। अडानी के पास सेब, फल के सभी कोल्ड स्टोर दे दएि। देश की जनता पर नोट बंदी थोपी। छोटे-छोटे रोजगार चले गये। भाजपा सरकार रोजगार घटाने की नीति ले आयी। नोटबंदी का नुकसान छोटे-छोटे दुकानदासर झेल रहे है। 16 हाजार करोड़ उद्योगपतियों के माफ कर दिए गये। किसान का कर्ज माफ नहीं किया। भाजपा सरकार में गरीब, नौजवान, किसाना, महिलाओं का उत्पीडन हुआ हैं। भाजपा सरकार विपक्ष के नेताओं पर ईडी लगाती है।
अक्षय यादव ने इंडिया गठबंधन को वोट देने की अपील की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, अजीम भाई, महाराज सिंह धनगर, डाॅ पीएस यादव, नौरंग यादव, संदीप यादव, कर्मवीर यादव, कमल सिंह दिवाकर, गुलाब सिंह यादव, अनिल यादव, विनोद यादव, चंद्रवीर यादव, अजबा सिंह यादव आदि मौजूद रहे।