-उप मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह में समर्थन में खैरगढ़ के एस.जी.एम. इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 में मोदी की सुनामी चल रही है। प्रचण्ड बहुमत से तीसरी बार मोदी जी की सरकार जनता जनार्दन के आर्शीवाद से बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि एक तरह रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं, वहीं दूसरी तरह अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने वाले लोग हैं। धारा 370 हटी है, अयोध्या में राम लला आएं। भाजपा सरकार में माफिया और दंगाइयों बिल में घुस गए या तो जेल के अंदर है। सपा फिरोजाबाद को गढ़ कहती थी, यहां की जनता ने 2019 के लोकसभा चुनाव में गढ़ धाय दिया। मोदी जी के इन्ही प्रयासों से अबकी बार, लोकसभा फिरोजाबाद में पुनः कमल’ खिलने वाला है। पहले भारत दुनिया के पीछे चलता था, लेकिन अब दुनिया भारत के पीछे चलेगी। इसके लिए मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा। पूरा विपक्ष मोदी को गद्दी से हटाने के लिए एकजुट हो गया है, लेकिन जनता मोदी के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।
उन्होंने मंच से भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, डॉ चन्द्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह, महापौर कामिनी राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, रामगोपाल पप्पू लोधी, डॉ एसपी लहरी, डॉ राधेश्याम कुशवाह, राजू सिंह कुशवाह, डॉ सत्यपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, वृंदावनलाल गुप्ता, जनसभा संयोजक त्रिलोक चंद्र कुशवाह, अतुल शुक्ला, डॉ अमित गुप्ता, कमलेश शर्मा, प्रेमकिशोर बघेल, रेखा देवी कुशवाह चेयरमैन फरिहा, भीकम सिंह कुशवाह, अजीत कुशवाह, नरेन्द्र कुशवाह , स्नेहलता कुशवाह आदि मौजूद रहे।