फिरोजाबाद: भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में द ग्रेट खली ने किया रोड शो

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। कोई भी राजनैतिक पार्टी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। भाजपा प्रत्याशी के रोड शो में द ग्रेट खली भी शामिल हुए। उन्होंने लोडिंग गाड़ी में सवार होकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। द ग्रेट खली को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

रविवार दोपहर को भाजपा का रोड शो राजा का ताल से शुरू हुआ। जिसमें खुली गाड़ी में भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, विधायक मनीष असीजा सवार थे। तभी सुहाग नगर पर जैसे ही काफिला पहुंचा। वहां पहले से खड़े द ग्रेट खली भी गाड़ी में सवार हो गए। उनके गाड़ी में चढ़ते ही लोग द ग्रेट खली की जय जयकार करने लगे। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। उसके बाद हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील भी की। रोड शो जैन मंदिर, बस स्टैंड, गाँधी पार्क चैराहा, सेंट्रल चैराहा, घंटाघर चैराहा, नालबंद चैराहा, रसूलपुर चैराहे से विभिन्न मार्गो से होते हुए गर्ग होटल भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुआ

रेसलर सेलिब्रिटी द ग्रेट खली ने कहा कि राष्ट्रीय हित में वोट डालें यह राष्ट्र का चुनाव है, ताकि जो कुछ काम बचे हुए हैं मोदी जी वह भी पूरा कर सकें, रोड शो के दौरान द ग्रेट खली ने भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील। 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558