फिरोजाबाद: भाजपा प्रत्याशी के रोड शो में शामिल बुलेट में लगी आग

-आग की घटना से मची अफरा तफरी, अग्निशमन यंत्र से बुझाई आग

फिरोजाबाद। रविवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किए जा रहे रोड शो के काफिले में शामिल एक बुलेट में आग लग गई। आग लगते ही कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी एक कार्यकर्ता ने अपनी गाड़ी से अग्निशमन यंत्र (गैस सिलेंडर) को निकालकर आग बुझाई। रोड शो में द ग्रेट खली भी शामिल थे।

रविवार को भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में रोड शो किया गया। जिसमें द ग्रेट खली भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में खुले वाहन में प्रत्याशी के साथ सवार थे। रविवार करीब 3ः45 बजे रोड शो में शामिल एक बुलेट में अचानक आग लग गई। बुलेट सवार बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बुलेट धू-धूकर जलने लगी। तभी रोड शो में शामिल कार्यकर्ताओं में भी भगदड़ मच गई। तभी एक कार्यकर्ता ने अपनी गाड़ी से फायर एक्सटिंग्विशर निकालकर आग पर काबू पाया। तब जाकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहत की सांस ली। यह हादसा उस समय हुआ, जब ग्रेट खली भाजपा प्रत्याशी के साथ खुले वाहन में सवार थे और उनके वाहन के आगे ही यह बुलेट चल रही थी। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा गंभीर घटना घटित हो सकती थी।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558