फिरोजाबाद: महिला शक्ति की अध्यक्षा बनी प्राची अग्रवाल

– जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति का 25 वाॅ अधिष्ठापन समारोह फिरोजाबाद क्लब में हुआ सम्पन्न
फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति का 25 वाँ अधिष्ठापन समारोह फिरोजाबाद क्लब में आयोजित किया गया। जिसमें प्राची अग्रवाल को महिला शक्ति की अध्यक्षा चुना गया। साथ ही नवागत पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपीनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ केंद्रीय समिति सदस्य डॉ शिवराज सिंह यादव, फेडरेशन अध्यक्ष डॉ उमेश अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। दीक्षा अधिकारी अनु बंसल ने अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कराई। इंटर्नल उपाध्यक्ष मोनिका रानीबाला, एक्सटर्नल उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशिका रीना गर्ग, वित्त निदेशिका दीपा अग्रवाल को बनाया गया। विगत वर्ष की अध्यक्ष मधु गर्ग ने 2024 में किए गए कार्यों की जानकारी दी। संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रुप की पूर्व अध्यक्षाओं द्वारा एक मन भावनी प्रस्तुति दी गई। सेवा कार्यों की श्रृंखला में एक दिव्यांग महिला को कान की मशीन दी गई।
वहीं एक गरीब महिला को सिलाई मशीन दी। जिससे वह किसी पर आश्रित न होकर अपने आप रोजगार प्राप्त कर सके। फेडरेशन की पूर्व अध्यक्ष उषा यादव, फेडरेशन उपाध्यक्ष गुंजन दीक्षित, सचिव लव कुमार आर्य, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चैहान, कल्पना राजोरिया, फेडरेशन ऑफिसर रश्मि अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष बीना चैहान की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन कल्पना राजोरिया एव पूनम गुप्ता ने किया। वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने सभी आंगुतक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।