शिकोहाबाद: गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे

शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में वाँछित चल रहे दो आरोपियों को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।

सीओ प्रवीन कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तार हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना पुलिस टीम ने सोमवार को सुभाष चैराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के नाम पुष्पेन्द्र यादव उर्फ अंशुल और रघुवीर सिंह निवासी गंगानगर एटा चैराहा शिकोहाबाद बताया।

उन्होंने बताया कि सात अगस्त को वादिया के पति का नहर की पटरी पर शराब पीते समय धक्का मुक्की हो गई। जिसके बाद मृतक नहर में गिर गया। लेकिन आरोपियों ने मृतक को नहर में गिरने पर बचाने की कोशिश भी नहीं की। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उसका शव जसवंतनगर इटावा नहर में मिला था। जिसके बाद मृतक की पत्नी सपना की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक जाहिद अली, हैड कांस्टेबिल सुशील कुमार और ज्ञान सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814