फिरोजाबाद: इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक दिन पहले ही पिता ने उसकी स्कूल फीस जमा की थी।

गांव सांती निवासी 17 वर्षीय शांति पुत्री बिजेंद्र सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। सोमवार को ही पिता ने उसकी फीस जमा की थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम को शांति ने घर का खाना बनाया था। खाना बनाने के बाद वह बिना खाना खाए कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। मौके पर परिवार के सभी लोग एकजुट हो गए। उन्होंने अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। छात्रा का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। छात्रा द्वारा आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर मक्खनपुर का कहना है कि छात्रा के आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558