शिकोहाबाद: जयपुर पुलिस ने एक जनसुविधा चलाने वाले को उठाया

शिकोहाबाद। जयपुर राजस्थान की पुलिस ने रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब नारायण तिराहे पर नगर पालिका के सामने स्थित एक जनसुविधा केंद्र चला रहे युवक को उठा लिया। पुलिस युवक को लेकर अपने साथ जयपुर के लिए रवाना हो गई। बताया जाता है कि पुलिस के साथ पीड़ित भी आए हुए थे।

रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब जयपुर की पुलिस प्राइवेट गाड़ी और प्राइवेट लोगों के साथ शिकोहाबाद पहुंची। पुलिस ने जनसुविधा केंद्र के तीन चक्कर लगाए। लेकिन उस समय केंद्र पर कोई नहीं था। इसके बाद लगभग एक बजे के करीब जब जनसुविधा केंद्र चलाने वाला युवक रिंकू सिंह पहुंचा तो पुलिस ने जनसुविधा केंद्र में छापा मार दिया। लगभग 6 लोग सादा वर्दी में और दो पुलिस वर्दी में थे।

एसआई राजेंद्र प्रसाद के साथ एक पुलिस कर्मी भी साथ था। पुलिस ने केंद्र पर काम कर रहे रिंकू सिंह नामक युवक से पूछताछ की और उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद काफी देर तक पूछताछ करने के बाद रिंकू को जयपुर पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। इस संबंध में जय राजेंद्र प्रसाद से जानकारी को तो उन्होंने बताया कि बड़ा मामला है। इसकी पूरी जानकारी बाद में दी जायेगी।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में कोई मामला नहीं है। ना ही जयपुर की पुलिस ने थाने में कोई आमद कराई है।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814