शिकोहाबाद: मड़वा गांव के समीप यमुना में मिली महिला की लाश

शिकोहाबाद। नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतगर्त यमुना नदी में एक महिला की लाश शुक्रवार शाम को बहती हुई स्थानीय लोगों ने देखी। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को यमुना से बाहर निकाला और फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक गिरीश कुमार का कहना है कि एक महिला का शव यमुना में बहता हुआ थाना क्षेत्र में आ गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर शव को यमुना से निकाल कर फिरोजाबाद भेज दिया है। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब है। वह ब्लाउज और पेटीकोट पहने हुए हैं। उसके शसीर पर साड़ी नहीं है। महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव की शिनाख्त होने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उसकी मृत्यु के बारे में जानकारी हो सकती है।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814