फिरोजाबाद: न्यायालय के आदेशों की अवेहलना कर रहे निगम अधिकारी-चक्रेश कुमार

फिरोजाबाद। नगर निगम के द्वारा लालऊ में कृषि भूमि पर की गई बेरीकेटिग को गलत बताते हुए, उक्त भूमि स्वामियों ने अपना बताया है।

मंगलवार को शिवम होटल में चक्रेश कुमार पुत्र रेवती राम शर्मा ने मीडिया के समझ अपनी बात रखते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कुछ दिवस पूर्व लालऊ में एक भूमि पर निगम द्वारा बेरीकेटिग लगा कर अपना बताया गया था। भूमि स्वामियों ने उक्त जमीन के कागजात मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कर अपना बताया। उन्होंने कहा कि लालऊ में गाटा संख्या 204 पर नगर निगम कब्जा मुक्त किये जाने की बात कर रहा है।

उस जमीन पर उनका परिवार 1982 से काबिज है, साथ ही चार बार न्यायालय ने उनके हक में फैसला भी सुनाया है। उस भूमि के सारे कागजात उनके पास मौजूद है। वर्तमान में भी भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधाीन है। उनके द्वारा नगर आयुक्त को भी सभी कागजातों को दिखाया गया है। लेकिन निगम के अधिकारी न्यायालय के आदेशों को भी अनदेखा कर अपनी हठर्धमी दिखा रहे है। साथ ही मकानों पर बुलडोजर चलाये जाने का खौफ दिखा रहे है। वार्ता के दौरान पं. अखिलेश शर्मा, अनिल लहरी, रमेश चंद्र शर्मा, ललित, गौरव आदि मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2797