फिरोजाबाद: राक्षषों के वध, लक्ष्मण शक्ति की लीलाएं सुन श्रोता मंत्रमुग्ध



-कथा के समापन पर हुआ सुदंरकांड का पाठ

फिरोजाबाद। नगर में चल रही राम कथा के अंतिम दिन कथा व्यास नेे लंका दहन, लक्ष्मण शक्ति, कुम्भकरण, मेघनाथ, रावण वध की लीलाओ का वर्णन करते हुए कहा कि राक्षषों के वध के लिए श्रीराम ने अवतार लिया था। रामकथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।

रानीवाला कंमाउंड में चल रही राम कथा के अंतिम दिन कथा का शुभारंभ सुदंरकाण्ड से हुआ। कथा व्यास रूद्रदत्त भारद्वाज ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को वृद्ध माता पिता का सम्मान कर उनकी सेवा करनी चाहिए। तभी उनका जीवन सार्थक होगा। राम राज्य बैठे त्रिलोका अवधवासिओं द्वारा दीपोत्सव आनंद की झलक रामकथा प्रांगण में भी श्रोताओं में स्पष्ट दिख रही थी। हवन, पूजन, महाप्रसाद के साथ रामकथा का समापन हुआ। कथा में शंकर गुप्ता, आचार्य संतोष शर्मा, आचार्य सुधीर शर्मा, दीपशिखा, अर्चना दुबे, आकांक्षा पांडे, दीप्ती भारद्वाज, रविन्द्र वर्मा, सुशील पैंगोरिया, मनोज दौनेरिया, राजेश दुब, आदर्श, मनोज सिकरवार, सतीश गोलस आदि उपस्थित रहे।

Praveen upadhyay
Praveen upadhyay

प्रवीण उपाध्याय एक जाने-माने संवाददाता हैं, जो अपनी निष्पक्षता और सटीक रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता की प्रमुखता रही है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग कर दर्शकों को विश्वसनीय जानकारी प्रदान की है। उनके समर्पण और मेहनत से हना न्यूज की पहचान और भी मजबूत हुई है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 365

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter