फिरोजाबाद: सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती



-बूथ स्तर से लेकर जिला कार्यालय पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, निकाली गई सुशासन यात्रा

फिरोजाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा पदाधिकारियों द्वारा बूथ स्तर से लेकर जिला कार्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम कर जश्न मनाया गया। इस दौरान जिले भर में सुशासन यात्रा भी निकाली गई। स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई।

सुहागनगरी में सदर विधायक मनीष असीजा और महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार द्वारा अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर आम जनमानस को अटल संकल्प की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। इसके बाद काव्य पाठ का आयोजन किया। वहीं अटल पार्क से जैन मंदिर तिराहे तक सुशासन यात्रा निकाली गई। भाजपा जिला कार्यालय पर वाजपेयी के जीवन वृत्त पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि अटल जी की पावन स्मृतियां हम सभी के मानस पर सदैव जीवंत रहेंगी। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का सेवा एवं सुशासन को समर्पित उनका जीवन दर्शन हम सभी के लिए पाथेय है। उनके कार्य एवं विचार देश व जनसेवा हेतु सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।

इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, ओम प्रकाश वर्मा, कन्हैया लाल गुप्ता, डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, सुनील शर्मा, रामनरेश कटारा, शिवमोहन श्रोतीय, सुनील विधोलिया, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, श्रीनिवास शर्मा, भगवानदास शंखवार, सोवरन सिंह, रविंद्र शर्मा, योगेंद्र सिंह बाबा, रामखिलाड़ी वाल्मीकि, गुड्डा पहलवान, अनार सिंह कुशवाहा, राम लड़ैती, अनुपमा शर्मा, महेन्द्र द्विवेदी, निकुंज शुक्ला, पंकज अग्रवाल, दीपक गुप्ता कालू, सतीश चंद्र प्रजापति, प्रचीर सेठ, दिलीप सिंह इंजीनियर, विशाल मोहन यादव, प्रमोद यादव, आकाश गर्ग, हिमांशू वशिष्ठ, विष्णु गुप्ता, मनीष राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1463

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter