फिरोजाबाद: चंद्रप्रभु व पाश्र्वनाथ भगवान का मनाया गया जन्मकल्याणक महोत्सव

-वीर बाल दिवस पर फतेह सिंह व जोरावर सिंह की शहादत को किया नमन

फिरोजाबाद। भारतीय जैन मंच (हिंद ग्रुप) द्वारा चंद्रप्रभु प्रकट स्थल (चरण छतरी) चन्द्रवार, यमुना तट पर चंद्रप्रभु भगवान व पाश्र्वनाथ भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव एवं वीर बाल दिवस (गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों फतेह सिंह व जोरावर सिंह के शहादत) धूमधाम से मनाया गया।

भारतीय जैन मंच के महामंत्री हिंद प्रवीन जैन ने बताया की आज बहुत ही हर्ष का दिन है, आज ही आठ वें तीर्थंकर चंद्रप्रभु भगवान व 23 वें तीर्थंकर पाश्र्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सभी श्रद्धालु जन चरण मंदिर पर एकत्रित हुए, पूजा पाठ एवं आरती के साथ-साथ व देश के वर्तमान स्थितियों पर चर्चा हुई। खुशबु जैन ने बताया कि विदेशी फंडिंग के आधार पर देश में कुछ तथाकथित नेता देश को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं।  देश की संप्रभुता उनके लिए कोई मायने नहीं रखती, सिर्फ सत्ता के मोह में वह कुछ भी करने व देश विरोधी बयान देने से भी नहीं कतराते। एक वर्ग को वोट बैंक मानकर उन्हीं के मसीहा होने का प्रमाण देते हैं, ऐसे नेताओं को चिन्हित कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब अपने वोट के माध्यम से देना होगा, जिससे हमारा देश सही हाथों में रहे।

सुभाष चंद्र जैन ने बताया कि आज बीरबल दिवस भी है, यह वीर बाल दिवस सिक्ख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों के शहादत और उन्हें याद करने के लिए मनाया जाता है। आज ही के दिन मुस्लिम आक्रांताओं के गवर्नर वजीर खान ने मुस्लिम धर्म न अपने पर साहबजादे फतेह सिंह व जोरावर सिंह को जिंदा दीवाल में चुनवा दिया था। बाल अवस्था में दोनों साहबजादों ने अपने प्राण त्यागना स्वीकार किया, परंतु अपने धर्म व देश से गद्दारी नहीं की, हमें भी उनसे यह सीख लेनी चाहिए किसी भी प्रकार के लालच में न आकर सदैव अपने धर्म व देश के लिए ईमानदार रहना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रधुमन जैन, मंजु जैन, महक जैन, अनिकेत जैन, रोबिन जैन, मनीष जैन, राजा जैन, अंजू जैन, संजीव जैन, वंदना जैन, शालिनी जैन, नेहा जैन, पुष्पा जैन, पूनम जैन, लवली जैन, आशा जैन, बविता जैन, अंशिका जैन, निर्दोष जैन, शुभम जैन, राजा जैन, चक्रेश जैन आदि मौजूद रहे।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1062

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!