फिरोजाबाद: नगर निगम में बना पार्षद एकता मंच, भरी हुंकार



-सुनवाई न होने पर नगर निगम से मुख्यालय तक प्रदर्शन करेगा संगठन

फिरोजाबाद। नगर निगम में पार्षदों की शिकायतों को न सुनना अब अधिकारियों को भारी पड़ेगा। सुनवाई न होने से परेशान पार्षदों ने बुधवार को पार्षद एकता मंच का गठन किया। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर शीघ्र बैठकर बुलाकर पार्षदों की समस्याओं का निदान कराने की मांग की। ऐसा न होने पर नगर निगम से जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

नगर निगम में विकास कार्य कराने के लिए पार्षदों को सड़कों पर उतरना पड़ता था, इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती थी। अलग-थलग पड़े पार्षदों ने सुनवाई न होने और अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का निदान न कराए जाने को लेकर बुधवार को नगर निगम परिसर में बैठक कर पार्षद एकता मंच का गठन किया। जिसमें सभी राजनैतिक दलों के पार्षद शामिल हुए। पार्षदों ने कहा कि एक राजनैतिक मंच नहीं है। यहां केवल जनता के हित की बात की जाएगी। जरूरत पड़ी तो नगर निगम से मुख्यालय तक धरना प्रदर्शन करेंगे। क्षेत्र में सीवर, बिजली के पोल, साफ सफाई की समस्या है।

नगर निगम में भ्रष्टाचार है। जनता के हित के लिए काम करेंगे। यहां पार्षदों की सुनवाई नहीं होती है। एकजुट होकर अधिकारियों को अवगत कराएंगे। सभी मिलकर समस्याएं बताएंगे। अपनी मांगों को लेकर अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। नगर निगम कर्मचारी छकौड़ीलाल पार्षदों की नहीं सुनते हैं। ऐसे में 15 दिन के अंदर छकौड़ीलाल के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करें।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1487

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter