फिरोजाबाद: गाय बचाने के चक्कर में बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत



फिरोजाबाद। ननिहाल जा रहे युवक की बाइक अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के चक्कर में बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

जलेसर एटा के गुदाउ निवासी 34 वर्षीय सुबोध पुत्र रामपाल सिंह खेती करता था। वह बाइक द्वारा घर से ननिहाल फिरोजाबाद के पाढ़म आ रहा था। जैसे ही वह पाढ़म के निकट पहुंचा। तभी अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। पोल से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक की शादी नहीं हुई थी। वह अपनी ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था। खेती कर अपना भरण पोषण करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। इंस्पेक्टर शेर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है।

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1466

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter