फिरोजाबाद: व्यापारियों ने आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटको को दी भावपूर्ण श्रद्वांजली

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटको ंको व्यापारियों ने भावपूर्ण श्रद्वांजली अर्पित की है। साथ ही प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमें पाकिस्तान परस्त आंतकवाद पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
गुरूवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृृत्व में व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। साथ ही प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमें कहा है कि जम्मू कश्मीा के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को गहरे आघात में डाल दिया है। इस हमले से निर्दोश नागरिकों की जान गई, सुरक्षा बलों पर हमला हुआ और भारत की सरभूता को चुनौती दी गई। हिंदुओ को टारगेट किया है। मारने से पहले उनका नाम पूछा गया और कपड़े उतरवाए। जो यह दर्शाता है यह लक्षित हिंसा थह। आतंकवादियों किये गये हमले में कई लोगों की जान गई।
व्यापार मंडल प्रधानमंत्री से मांग करता है कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाए है। सर्जिकल स्ट्राइक जैस ठोस कदम उठाए जाएं। जिससे पाकिस्तान परस्त आतंकवादी भारत की तरफ दोबार ऐसी नापाक हरकत करने की कोशिश ना करें। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महामंत्री सुनील पेंगोरिया, जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा, निकेश जैन रानू, अनुपम शर्मा, मनोज शर्मा, कुलदीप गुप्ता, भरत गोयल, बॉबी गुप्ता, मनोज शर्मा, ध्रुव आचार्य, समर्थ अग्रवाल, सचिन गुप्ता, यश ठाकुर, पिंटू दत्त बंसल, जतिन धरना, संचित वर्मा, पुनीत जैन, विकास जैन, अजय जैन बजाज, यश बंसल, तन्मय बंसल, सोनू, राहुल जैन, संजय गुप्ता, प्रांजल पोरवाल, राजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।