फिरोजाबाद: सामाजिक समरसता के तहत खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन

-नगर विधायक ने साधु संतों को बांटे कम्बल

फिरोजाबाद। सामाजिक समरसता के तहत धर्म यात्रा महासंघ द्वारा कांता होटल में सामूहिक खिचड़ी भोज एवं साधू संतो को कम्बल वितरण किये गये।

कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान दूर-दराज से आए सांधु संतों को खिचड़ी भोज कराया गया। इतना ही नहीं उनको सर्दी से बचने के लिए कम्बल वितरण किए गए। कम्बल पाकर साधु संतों ने पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष नंदू ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनू प्रजापति, जिलाध्यक्ष शांतनू शर्मा, अनुज शुक्ला, राजू राजौरिया, अनिल राघव, सौरभ वाष्र्णेय, विभागाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, पं. वीनेश शर्मा, सुनील शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, संजीव उपाध्याय, भगवानदास शांखवार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ravi kumar
ravi kumar

रवि कुमार एक अनुभवी और समर्पित संवाददाता हैं, जो अपने लेखन और रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी समझ और सटीकता का मिश्रण देखने को मिलता है, जो पाठकों को हर मामले की सच्चाई से अवगत कराता है। रवि ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से रिपोर्टिंग की है, जिससे उनकी पहचान एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में बनी है।

वेबसाइट: hnanews.co.in

Articles: 1045

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!