फिरोजाबाद महोत्सव में ब्रज एवं माँ काली की भक्ति में झूमे दर्शक

फिरोजाबाद। नगर के पी.डी. जैन इंटर काॅलेज के मैदान में आयोजित फिरोजाबाद महोत्सव में पांचवे दिन स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों की प्रस्तुति देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। वहीं देर शाम कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

सांस्कृति कार्यक्रम का आगाज एम.जी. गल्र्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत कर किया। इसके बाद छात्राओं द्वारा राजस्थानी नृत्य, ब्रज की भक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई।

वहीं विदुषी राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल के द्वारा भारत की बेटी, देशभक्ति गीत व ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा माँ काली के गीत पर मनमोहक प्रस्तुती दी गई। बच्चों की प्रस्तुतियां देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी जैन ने किया।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1257