फिरोजाबाद: महिला महानगर व्यापार मंडल ने निकाली पदयात्रा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपना 50 वा स्थापना वर्ष स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है। इसी के तहत प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, रांची कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे के नेतृत्व में एक व्यापारी स्वाभिमान यात्रा 13 मार्च को सहारनपुर से चलकर 23 मार्च को फिरोजाबाद में आएगी। जिसके प्रचार-प्रसार हेतु महिला महानगर मंडल द्वारा एक पदयात्रा सेंट्रल चैराहे से निकाली गई।

शनिवार को स्वाभिमान यात्रा का प्रचार-प्रसार व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए महिला महानगर व्यापार मंडल की अध्यक्षा आकृति सहयोगी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने एक पदयात्रा सेंट्रल टॉकीज चैराहा से निकाली। पदयात्रा का शुभारम्भ व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा सेंट्रल टॉकीज चैराहा से शुरू होकर सदर बाजार, घंटाघर, छोटा चैराहा राधाकृष्ण मंदिर पर समापन किया गया। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा के आज के युग में महिलाएं भी आगे बढ़-चढ़कर व्यवसाय कारोबार संभालने का कार्य कर रही हैं।

प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा देश में 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। हमें नए युग में महिलाओं को भी बराबर की हिस्सेदारी देनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष आकृति सहयोगी ने कहा कि व्यापार मंडल को महिला व्यापार मंडल पूर्ण रूप से सहयोग देगा। इस दौरान नर्मदा चैहान, मंजू राठौर, जय राठौर, मंजू शर्मा, मंजू देवी, गुड्डी देवी, जानकी, पुष्पा यादव, मुस्कान, मीनू राठौर, आदि महिलाऐं मौजूद रही।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1257