फिरोजाबाद: वीरांगना वाहिनी हिंदू जागरण मंच चंद्रनगर महानगर की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। वीरांगना वाहिनी हिंदू जागरण मंच चंद्रनगर महानगर की एक बैठक किशोर मुनी आश्रम में आयोजित की गई। बैठक में वीरांगना वाहिनी की अध्यक्ष मधुरिमा ने भगवा यात्रा में बहनों के सहयोग के लिए सभी को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही चंद्रनगर के सभी जगहों पर वीरांगना की कार्यकारिणी तैयार करनी है। साथ ही कहा कि भगवा यात्रा में जिन बहनों ने स्वरूप धारण किया था उन सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है।

डाॅ दुर्गेश यादव ने कहा हमारे समाज में जिस तरह से विधर्मी हमारी बहनों को टारगेट करके लव जिहाद में फंसाकर हमारे समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है, हमें इन विधर्मियो को सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने अपने-अपने घरों के वातावरण को धार्मिक बनाने पर जोर दिया। जिससे इस तरह की घटनाएं कम होंगी। बैठक में पूनम चैहान, पूजा शर्मा, पूजा जादौन, नंदनी, स्वाती, सीमा, प्रेमश्री, बेबी वर्मा, विशाखा, जयश्री आदि बहनें मौजूद रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558