शिकोहाबाद: कल्पतरु ट्रस्ट महिला मण्डल ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

शिकोहाबाद। नगर की समाज सेवी संस्था कल्पतरू ट्रस्ट महिला मण्डल ने नेहा अतिथि ग्रह में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कल्पतरू ट्रस्ट महिला मण्डल द्वारा हरियाली तीज पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाआंें ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें हरियाली तीज क्वीन पियूषी अग्रवाल को चुना गया। सरला सिंह व उमा अग्रवाल ने सभी महिलाओं को तीज की बधाई दी। अध्यक्ष नीतू गोयल ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर किशोरी, शोभा खण्डेलवाल, शालिनी अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, नीता, सोनम, प्रतिभा चंदेल, पल्लवी, सुनीता, अंजू, हेमा, निधि, खुशबू, कविता, रिंकीं, प्रियंका, गोरी, नीतू, नम्रता आदि महिला मण्डल की महिलायें मौजूद रही।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267