फिरोजाबाद: तहसील में स्टाम्प वैंडर के कार्टून से 2.16 लाख की चोरी

फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तहसील परिसर में खड़ी बाइक की गद्दी में आग लगाकर एक युवक स्टाम्प वैंडर के कार्टून में रखी 2.16 लाख नकदी लेकर फरार हो गया। दिन-दहाड़े चोरी होने से पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की खोजबीन की लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रोष जताया है।

गोपाल आश्रम निवासी स्टाम्प वैंडर अवधेश चंद्र दोपहर एक बजे तहसील में अपने खोखा पर बैठे थे। दीवार किनारे उनकी बाइक खड़ी थी। उसी दौरान एक युवक ने बाइक की गद्दी पर साल्यूशन (पंचर जोड़ने वाला लिक्विड) लगाकर आग लगा कर शोर करने लगे। यह देखकर स्टाम्प वैंडर सहित अधिवक्ताओं की भीड़ लग गई। इस बीच युवक स्टाम्प वैंडर के कार्टून में रखी 2.16 लाख रुपये की नकदी और बैग लेकर भाग गया। आग बुझाने के बाद जब वे खोखा पर पहुंचे तो कार्टून में रखी नकदी और बैग गायब देखकर दंग रह गए। उन्होंने अधिवक्ताओं को चोरी होने की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने स्टाम्प वैंडर से घटना के बारे में जानकारी ली और युवक की तलाश, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्टांप वैंडर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। वहीं रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष साहब सिंह का कहना है, कि इससे पूर्व भी स्टाम्प वैंडर उमेश चंद्र के साथ घटना हो चुकी है। पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558