फिरोजाबाद: भाजपा ग्राम सभा और वार्डो में चलाएगी मेरी माटी मेरा देश अभियान

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर की जिला कार्य योजना की बैठक मोड़ा कनेटा स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में 8 से 13 सितम्बर तक जनपद के प्रत्येक ग्राम सभाओं व वार्डो में मेरी माटी, मेरा देश अभियान कार्यक्रम को मनाये जाने को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शनिवार को भाजपा कार्यालय पर जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मेरी माटी, मेरा देश अभियान कार्यक्रम पार्टी के निर्देशानुसार के आठ सितंबर से 13 सितंबर तक जनपद के प्रत्येक ग्राम सभाओं व वार्डो में आयोजित किया जायेगा। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम सभाओं व वार्डो से प्रत्येक घर से पवित्र मिट्टी व चावल संग्रह कर प्रत्येक ब्लाक पर अमृत कलश में एकत्रित किया जायेगा।

साथ ही 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाई जाएंगी। प्रधानमंत्री के संदेश शिलाफलक के माध्यम से लगाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम सभाओं व वार्डों में पंच प्रण प्रतिज्ञा के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के सम्मान में बैड वादन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता ने इस अभियान के निमित्त पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौपी। वहीं ब्लॉक स्तरों पर कार्यक्रम संचालन समितियां का गठन किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, महापौर कामिनी राठौर, विजय प्रताप सिंह छोटू, फिरोजाबाद ब्लाक प्रमुख डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, अवधेश पाठक, दीपक चैधरी, अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, अविनाश सिंह भोले, डॉ उम्मेद सिंह राजपूत, रूपेश शुक्ला, हनुमन्त सिंह बघेल, रामकैलाश यादव, दुष्यंत सिंह जादौन, गोपाल कृष्ण सिंह, उदय सिंह, निकुंज शुक्ला, सुनील शर्मा, मुन्नी देवी, राजेश चैहान, अरविंद पचैरी व जिला पदाधिकारी सहित मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558