शिकोहाबाद: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ उप चुनाव

शिकोहाबाद। शिकोहाबाद ब्लाक की दो ग्राम पंचायत दिखतौली और वासुदेवमई में उप चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

दिखतौली में चुने गये प्रधान की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। वहीं वासुदेवमई में जिलाधिकारी ने चुने गये प्रधान को अयोग्य घोषित कर दिया था। जिसके बाद दोनों सीटों पर बुधवार को उपचुनाव कराया गया। सुबह से ही चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तहसीलदार रेखा शर्मा, एसएचओ हरवेंद्र मिश्रा पूरी मुस्तैदी से लगे रहे।

उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा भी राउंड पर रहे और हर गतिविधि पर नजर रखे रहे। शाम को मतदान समाप्त होने के बाद मतदान कर्मियों ने मतपेटिकाएं सील कीं और उन्हें जमा कराया। इसके बाद ही प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इस दौरान महिला कांस्टेबिलों ने बुजुर्ग एवं दिव्यांग महिला मतदाता की पूरी सहायता की। एक महिला को दो महिला कांस्टेबिल पकड़ कर बूथ तक ले गईं और उसका वोट डलवाने में सहयोग किया। जिसकी वहां मौजूद महिलाओं ने खूब सराहना की।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 790