फिरोजाबाद: पुलिस एवं प्रशासन ने छह माह में 202 अपराधियों को किया जिलाबदर

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जिला बदर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। विगत छह माह के आंकड़ों को देखें तो पुलिस और प्रशासन ने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आठ माह में 202 अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। जिसके बाद से अपराधियों में पुलिस और प्रशासन का खौफ बढ़ गया है।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु वर्ष 2023 के पिछले आठ माह में 202 अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है। जिला बदर अपराधी सभी 6 माह तक जिला की सीमाओं के बाहर रहेंगे। जिले की सीमा में पाए गए 142 जिलाबदर अपराधियों के विरूद्ध यूपी गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

एसएसपी आशीष तिवारी ने आदतन अपराधियों को संदेश देते हुए कहा है कि वे अपराध का रास्त छोड दें। अन्यथा पुलिस की कठोर कार्यवाही के लिये तैयार रहें। उन्होंने कहा कि आदन अपराध करने वाले अपराधियों को बदलने के लिए मौका दिया है। अगर वे इसमें भी नहीं सम्भले तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814