फिरोजाबाद: महापौर ने सदर विधायक संग रखी निर्माण कार्यो की नींव

-डेढ़ करोड की लागत़ से शहर में तीन स्थानों पर होंगे विकास कार्य

फिरोजाबाद। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास संकल्पना को साकार करते हुए नगर निगम महापौर कामिनी राठौर द्वारा (एन-केंप) के अंतर्गत बुधवार को सदर विधायक मनीष असीजा एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के संग निगम क्षेत्र में तीन स्थानों पर एक करोड़ 54 लाख रू. के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

मेयर कामिनी राठौर ने सदर विधायक मनीष असीजा एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष के संग सबसे पहले वार्ड संख्या 17 व 10 में 29 लाख रूपए की लागत से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा से दखल होते हुए बंबा बाईपास रोड की दोनों कच्ची साइड पटरी पर कलर्ड इंटरलोकिंग कार्य, वृक्षारोपण एवं ट्रीगार्ड लगाने का कार्य का शुभारम्भ हवन-पूजन कर किया।

इसके बाद एक करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से नगला बरी चैराहे से बम्बा बाईपास सैलई पुलिया तक साठ फुटा रोड़ पर क्षतिग्रस्त भाग में सड़क पर हॉटमिक्स द्वारा सड़क सुधार व क्षतिग्रस्त, कच्ची दोनों साइड पटरी कलर्ड ई.ला. टाईल्स लगाने व ट्रीगार्ड के साथ वृक्षारोपण कार्य का शुभारम्भ भूमि पूजन कर किया गया। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत 11 लाख रू. की लागत से बम्बा बाईपास रोड पर महादेव नगर पुलिया के पास पांच शीटेड सार्वजनिक शौचालय व दो यूरिनल के साथ निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया।

महापौर ने बताया कि आज लगभग तीन स्थानों पर डेढ़ करोड़ की लागत के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्ता पूर्वक तय समय सीमा में विकास कार्य करायें जाने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद देवेन्द्र कुमार, माया देवी, रुबीनाज, परवीन बेगम, शारिक सलीम, सुभाष राठौर आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2824