फिरोजाबाद: व्यापारियों की समस्या को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त से की भेंट

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिला और उनका समाधान कराएं जाने की मांग की।

गुरूवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र लाल तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से मिला और व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट सिटी रोड बनने के दौरान बस स्टेंड के बाहर बनी 13 दुकानों को नगर निगम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। उन दुकानदारों को दुकाने देने की बात की गई थी। लेकिन अभी तक दुकानदारों को लोहे के खोखे उपलब्ध नहीं कराएं गए।

नगर आयुक्त ने 20 अगस्त तक दुकानदारों को दुकाने देने का आश्वासन दिया है। वहीं एक ठेला स्वामी को मरम्मत के लिए 10500 रूपए देने की बात कही है। पार्षद देशदीपक यादव ने कहा कि स्मार्ट रोड को जल्द से जल्द पूरा किया जाये। जिससे आम जनता व व्यापारियों को आगमन में समस्या से निजात मिल सके।

प्रतिनिधि मंडल में कौशल किशोर उपाध्याय, दुष्यंत यादव, नितिन वर्मा, पार्षद अजय, गुप्ता, विजय शर्मा, पंकज यादव, रतीराम गुप्ता, जितेन्द्र जैन, आकाश यादव, अमित वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1257