फिरोजाबाद: महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ मनाया हिंदी दिवस

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में महाराजा अग्रसेन स्कूल दुर्गा नगर में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने हिंदी दिवस का महत्व बताया।

संस्था की अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने बताया कि हिंदी दिवस को मनाने का कारण देश में अंग्रेजी भाषा का प्रचलन बढ़ना और हिंदी भाषा की उपेक्षा को रोकना है। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। इसका सभी लोगों को सम्मान करना चाहिए। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया की हिंदी हमारी राजभाषा है। जिसका उपयोग अधिकतर सरकारी दफ्तर, प्रशासनिक कार्य में किया जाता है। हमें अपनी राजभाषा का सम्मान करना चाहिए।

वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने बताया कि स्कूल के बच्चों ने हिंदी कविताऐं सुनाई। सभी बच्चों को उपहार दिया गया। बच्चों ने एक साथ सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा .गीत गाकर हिंदी के प्रति और जोश बढ़ाया। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिका व प्रधानाचार्य का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान मधु गर्ग, उषा पाराशर, दीपा, गर्ग एकता, राधिका, तनु, गुंजन, राखी, नीतू, निधि, अनुपमा आदि मौजूद रही।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1350